Breaking News

शिक्षा मंत्री बोले- जर्जर स्कूल भवनों को गिराया जाएगा


विधानसभा में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- जर्जर स्कूल भवन जितने भी हैं, उनको जमींदोज किया जाएगा। उनको हटाया जाएगा, क्योंकि वार्षिक परीक्षा नजदीक है। 
कई भवन ऐसे हैं, जो जर्जर हालत में हैं। जर्जर भवनों के लिए कमेटी है। डीईओ के पास रिपोर्ट जाती है। एक माह का समय होता है। 18,00 स्कूल भवन जर्जर हैं।
दिलावर ने कहा- हम तय कर रहे हैं कि निर्माण, मरम्मत करने और अंतिम तिथि भी होगी, ताकि सरकार को ध्यान रहे कि कौनसी बिल्डिंग कब जमींदोज करनी है। मंत्री ने कहा- अब तक 30 करोड़ तक के भवनों की ही थर्ड पार्टी ऑडिट होती थी। अब सभी स्कूल भवनों का पॉलिटेक्निक कॉलेज से थर्ड पार्टी ऑडिट करवाएंगे। ताकि बिल्डिंग सही बन रही है कि नहीं बन रही है, यह पता लग जाए।

No comments