पुलिस चौकी के सामने दुकान में लगी आग
अजमेर के दरगाह क्षेत्र स्थित त्रिपोलिया गेट पुलिस चौकी के सामने एक दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से दुकान और आस-पास के कुछ हिस्सा जल गया।
चौकी स्टाफ अग्निशमन विभाग में सूचना दी। इसके बाद फायर बिग्रेड की गाडिय़ों से आग को बुझाया गया। आग की घटना शुक्रवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। सूचना मिलते ही दरगाह थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ से आवाजाही बंद कर दी। आग लगने से दुकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है।

No comments