राजस्थान में फरवरी में बिजली बिल मारेगा करंट
राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं को फरवरी माह में बिजली बिल करंट मारेगा। विद्युत निगमों के लिए नया आदेश जारी हुआ है। जिसमें नवंबर में खर्च बिजली के लिए फरवरी में फ्यूल सरचार्ज की वसूली होगी। जयपुर ?डिस्कॉम बिजली उपभोक्ताओं से 28 पैसे/यूनिट दर से फ्यूल सरचार्ज की वसूली करेगा। यह सरचार्ज सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा।
राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन की ओर से टैरिफ निर्धारण के नियम और शर्तें विनियम 2025 के तहत आदेश दिया गया है।

No comments