नाले में गिरी चलती राजस्थान रोडवेज बस, यात्रियों में मच गई अफरा-तफरी
राजस्थान के बारां जिले में एक बड़ा हादसा टला। दरअसल कोटा से बारां आ रही रोडवेज बस राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बटावदा के पास नाले में गिर गई। घटना के दौरान बस में केवल चार-पांच यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
सदर थाना पुलिस अधिकारी हीरालाल पूनिया के अनुसार बस का फैनबेल्ट टूटने के कारण ड्राइवर ने बस को एक साइड में लगाकर नियंत्रित करने की कोशिश की। लेकिन फिर भी बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

No comments