झटके में 32 लाख करोड़ स्वाहा
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल अरबपति बिल गेट्स द्वारा को-फाउंडेड माइक्रोसॉफ्ट का शेयर बुरी तरह क्रैश हो गया और इसमें बीते पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. खास बात ये है कि शेयर क्रैश होने से कंपनी के निवेशकों की संपत्ति में बहुत बड़ी गिरावट आई और एक झटके में उन्हें 357 अरब डॉलर (करीब 32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) नुकसान हो गया. आईटी दिग्गज को हुए नुकसान का ये आंकड़ा दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल कई रईसों की संपत्ति से ज्यादा है.

No comments