84 सरकारी स्कूलों के जर्जर भवन होंगे जमींदोज
भीलवाड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में जर्जर भवनों के साए में पढ़ाई कर रहे नौनिहालों के लिए राहत की खबर है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने तकनीकी सर्वे के बाद जिले के 84 विद्यालयों के जर्जर हिस्सों को जमींदोज करने की स्वीकृति जारी कर दी है। आदेश के तहत कई स्कूलों में संपूर्ण भवन तो कई जगह केवल किचन या कुछ कमरों को हटाया जाएगा। हालांकि जिले में 116 स्कूलों को जमींदोज के आदेश होने हैं।

No comments