'प्रोबेशन पूरा, फिर भी बीजेपी ने स्थाईकरण रोका':गहलोत
राजस्थान के बाड़मेर जिले में तृतीय श्रेणी टीचरों का स्थाईकरण 4 महीने से अटका हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे पर सरकार से सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान भर्ती हुए टीचरों का सितंबर 2025 में प्रोबेशन पूरा हो चुका है, इसके बावजूद 2000 से ज्यादा टीचरों का स्थाईकरण नहीं किया गया है।
इसके चलते बाड़मेर के टीचरों को अब भी 70 प्रतिशत वेतन कटौती का सामना करना पड़ रहा है। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments