Breaking News

झुंझुनू में ऊंटों की तस्करी, नागौर से मेवात लेकर जा रहे थे; 8 ऊंट बरामद


झुंझुनू के ढाणी भरगड़ान के पास देर रात ऊंट की तस्करी का मामला सामने आया है. रॉयल्टी नाके के पास ग्रामीणों ने ऊंटों से भरे एक मिनी ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया. ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 8 ऊंट मिले, जिनके पैर और मुंह बांधकर अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऊंटों को बरामद कर लिया. पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 
ग्रामीण दिनेश कुमार राजोता ने बताया कि वे रॉयल्टी नाके पर कार्यरत थे. इसी दौरान एक मिनी ट्रक आया. जब ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया गया तो चालक ने उन्हें देखकर तेज गति से वाहन भगाने की कोशिश की.

No comments