एमएलए का फेक वीडियो बनाने वाले का सम्मान वापस लिया
बाड़मेर कलेक्टर ने बयाना एमएलए ऋतु बनावत से जुड़े डीपफेक वीडियो मामले के आरोपी का सम्मान वापस ले लिया है। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में दिनेश मांजू को वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। समारोह में मंत्री के.के. विश्नोई ने उसे प्रशस्ति पत्र दिया था। दिनेश मांजू पर बयाना थाने में एफआईआर दर्ज है।
मांजू को सम्मानित करने पर निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने ऐतराज जताते हुए पूरे सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- बाड़मेर जिला प्रशासन ऐसे व्यक्ति को सम्मानित कर रहा है, जिसने डीपफेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

No comments