किन्नर समाज में टकराव, दो गुटों में बंटी राय
राजस्थान में किन्नर समाज के भीतर चल रहा मतभेद अब खुलकर सामने आ गया है. हाल के दिनों में शिव कुमार सैनी उफऱ् तनीषा किन्नर से जुड़े बयानों को लेकर समाज दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है. इसी पृष्ठभूमि में मंगलवार को जयपुर में सर्व किन्नर समाज की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें विवादित टिप्पणियों के खिलाफ कड़ा एतराज जताया गया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि किन्नर समाज का नफरत फैलाने, उकसावे या सांप्रदायिक राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.

No comments