Breaking News

मंडार बॉर्डर से गुजर गई 1.26 करोड़ की शराब! सिरोही पुलिस सोती रही, गुजरात पुलिस ने खोला बड़ा राज

राजस्थान के सिरोही जिले से सटे मंडार बॉर्डर को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. करोड़ों रुपए की अवैध विदेशी शराब राजस्थान की सीमा पार करते हुए गुजरात तक पहुंच गई, लेकिन सिरोही पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. गुजरात के बनासकांठा जिले के पंथावड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से करीब 1.26 करोड़ रुपए की विदेशी शराब जब्त की है.
गुजरात पुलिस की जांच में सामने आया कि जब्त की गई शराब राजस्थान के मंडार बॉर्डर से होकर गुजरात में पहुंची हुई थी. पुलिस ने ट्रेलर से 18,060 विदेशी शराब की बोतलें बरामद की हैं, जो 760 कार्टन में पैक थीं.

No comments