Breaking News

वंदे भारत को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 1500 नए वंदे भारत चेयर कार कोच बनाए जाएंगे

भारतीय रेलवे ने अपनी प्रीमियम ट्रेन योजना को नई दिशा देते हुए वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सेट के उत्पादन को दोबारा हरी झंडी दे दी है। पहले इस सेगमेंट के निर्माण को रोकने का जो फैसला लिया गया था, उसे अब वापस ले लिया गया है। रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि 2026-27 से 2029-30 के बीच चार सालों में कुल 1500 वंदे भारत चेयर कार कोच तैयार किए जाएंगे।
इस मेगा प्लान के तहत 720 कोच चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाए जाएंगे। शेष कोच देश की अन्य कोच निर्माण इकाइयों में तैयार होंगे। 

No comments