Breaking News

मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का महास्नान, 1 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

प्रयागराज माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान को लेकर प्रशासन ने तैयारियों का दायरा बढ़ा दिया है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर उम्मीद से कहीं अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बाद अब प्रशासन ने मकर संक्रांति पर्व के लिए अपनी रणनीति पर दोबारा काम शुरू कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार माघ मेले के दौरान मकर संक्रांति पर करीब एक करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए पहुंच सकते हैं।
श्रद्धालुओं की संभावित संख्या को देखते हुए संगम क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। घाटों को और अधिक चौड़ा करने के विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि स्नानार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो। 

No comments