राजस्थान हाईकोर्ट में शनिवार-वर्किंग पर गतिरोध टला
राजस्थान हाईकोर्ट में हर महीने दो शनिवार को कार्यदिवस घोषित कर न्यायिक कार्य दिवस बढ़ाने को लेकर बार और बेंच के बीच गतिरोध फिलहाल टल गया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा से बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की वार्ता के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने इस मामले पर पुनर्विचार के लिए 5 न्यायाधीश की कमेटी गठित कर दी।
कमेटी में न्यायाधीश समीर जैन, कुलदीप माथुर, अनिल कुमार उपमन, योगेन्द्र कुमार पुरोहित व सुनील बेनीवाल को शामिल किया गया है। कमेटी बार एसोसिएशन, सीनियर एडवोकेट्स, बार कौंसिल सदस्यों से वार्ता कर 21 जनवरी तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को रिपार्ट सौंप देगी।

No comments