Breaking News

ट्रेनें लेट, फ्लाइटें रद्द, घरों में घुस रहा कोहरा

राजस्थान में सर्दी सितम ढहा रही है। जयपुर सहित प्रदेश के 30 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई शहरों में अति घना कोहरा है और दृश्यता जीरो हो गई है। यानी एक दो मीटर से ज्यादा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। मॉर्निंग वॉक करने वाले कई लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं लेकिन अति घने कोहरे के आगे अलाव भी बेअसर हो गया है।
सड़क, विमान और रेल सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देर सुबह शून्य विजिबिलिटी रही। उदयपुर की सुबह 6:55 बजे जाने वाली फ्लाइट, सुबह 8:10 बजे अहमदाबाद की , देहरादून और चंडीगढ़ रवाना होने वाली फ्लाइट रद्द रहीं। 

No comments