Breaking News

160 से ज्यादा लोगों के फंसे करोड़ों रुपए

कोटा शहर के कुन्हाड़ी क्षेत्र में एक बिल्डर अधूरी मल्टीस्टोरी भवन बनाकर फरार हो गया है। इस कारण 7 साल से मल्टीस्टोरी में 160 से अधिक फ्लैट बुक करवाने वाले लोग परेशान है। करोड़ों रुपए की रकम फंस गई है। न मल्टीस्टोरी में फ्लैट मिला और न रकम वापस लौटाई जा रही है। बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शासन-प्रशासन तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। रेरा में शिकायत दर्ज करवा दी है।

No comments