Breaking News

सोने-चांदी के बढ़े दाम तो शादियों में तैनात किए 'बाउंसर'


शादी समारोहों में तो यह समस्या और भी चुनौती बन गई है। ऐसे में अब शादी समारोहों में जेवरात की सुरक्षा और पहरेदारी के लिए आयोजनकर्ता बाउंसर तैनात करने लगे हैं।
सुकेत निवासी अशोक सोनी ने बताया कि उनके पुत्र रजत की शादी सीहोर निवासी युवती से हुई। दोनों परिवारों ने मिलकर झालावाड़ में विवाह समारोह का आयोजन किया। शादी में महिलाओं ने भारी मात्रा में सोने के गहने पहन रखे थे, जिसे लेकर परिवारजनों में अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं और उनके जेवरात की सुरक्षा के लिए बाउंसर नियुक्त किए गए।

No comments