Breaking News

राजस्थान में फिर शीतलहर और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट


राजस्थान में आज से फिर मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में एक नए मजबूत पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव को लेकर हिमालय तराई क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश व शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
जिसके असर से राजस्थान के उत्तर-पूर्व और पश्चिम के कुछ भागों में 2 फरवरी तक शीतलहर चलने और 3 जिलों में कहीं कहीं ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि प्रदेश में विक्षोभ का प्रभाव 4 फरवरी तक रहने की संभावना है।

No comments