Breaking News

नरेश मीणा के 'जयपुर कूच' से खलबली, आधी रात बाद प्रशासन ने ले लिया 'एक्शनÓ!


राजस्थान की सियासत में 'आंदोलनकारी' छवि बना चुके नरेश मीणा ने एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास कराया। शुक्रवार को टोंक के उनियारा से शुरू हुआ उनका 'जयपुर कूच' शनिवार तड़के करीब 1 बजे प्रशासन के साथ हुई लंबी वार्ता के बाद ख़त्म हो गया। कड़ाके की ठंड के बीच नेशनल हाईवे 116 पर डटे नरेश मीणा और उनके समर्थकों को प्रशासन ने लिखित आश्वासन देकर शांत किया।
उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जयपुर की ओर कूच करने का ऐलान किया। कानून-व्यवस्था बिगडऩे की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आमली मोड़ के पास भारी बैरिकेडिंग कर दी और काफिले को रोक दिया। रात होते-होते हाईवे पर तनाव बढ़ गया।

No comments