जयपुर में फूड डिलीवरी बॉय से लूट:बदमाशों ने ऑर्डर बुक कर सुनसान जगह बुलाया
जयपुर में फूड डिलीवरी बॉय से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कस्टमर बनकर ऑर्डर बुक किया और डिलीवरी बॉय को सुनसान जगह बुलाया।
डिलीवरी बॉय से मारपीट कर बाइक और मोबाइल-कैश छीनकर फरार हो गए। पत्रकार कॉलोनी थाने में पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- करणी विहार के गजसिंहपुरा निवासी फूड डिलीवरी बॉय लोकेश मीणा के साथ लूट की वारदात हुई है।

No comments