Breaking News

पटवारी का अवैध वसूली का वीडियो वायरल:एसडीओ ने नोटिस जारी किया


जोधपुर की पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत प्रहलादपुरा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बनियान पहने एक व्यक्ति चारपाई पर सोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि पास बैठे कुछ लोग कागजातों के साथ रुपए एकत्र करते दिखाई दे रहे हैं। 
वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बालेसर उपखंड अधिकारी भवानीसिंह चारण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटवारी दिनेश कुमार को कारण - बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। 

No comments