Breaking News

मुहाना थोक मंडी में आलू हो रहा सस्ता, प्याज के दाम भी नीचे


जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी फल व सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में महीने के अंतिम अवकाश होता है। इस कारण आज थोक मंडी बंद रही। वहीं दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में कारोबार हो रहा है। आज थोक मंडी में आलू-प्याज और लहसुन के दामों में गिरावट देखने को मिली। आज थोक मंडी में नया आलू के भाव 5 से 7 रुपए के बीच रहे तो पुराना आलू आज 3 से 5 रुपए के बीच बिका। वहीं प्याज के दाम भी आज 10 से 18 रुपए के बीच रहे। 

No comments