बैल पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ब्यावर जिले में रायपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव में गिर नस्ल के बैल के साथ क्रूरता के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने 20 घंटे के भीतर ही पहचान कर आरोपी नरपत भाटी को दबोच लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बैल के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे बेल दर्द से तड़पता हुआ गांव की गलियों में दौड़ता नजर आया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था.

No comments