खाटूश्यामजी धाम में अब 24 घंटे खुले रहेंगे दर्शन के द्वार
सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में इन दिनों आस्था का एक ऐसा ज्वार उमड़ा है, जिसे देख हर कोई 'जय श्री श्यामÓ के जयकारों में डूबा नजर आ रहा है। हारे का सहारा कहे जाने वाले बाबा श्याम के दर्शनों के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का रेला सीकर पहुंच रहा है। भक्तों की इस भारी तादाद और उनके अटूट विश्वास को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है।
अब बाबा के दरबार के पट 24 घंटे खुले रखे जा रहे हैं, ताकि कोई भी श्याम प्रेमी बिना दीदार के वापस न लौटे। सुरक्षा के मोर्चे पर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी की जा रही है।

No comments