Breaking News

केदारनाथ धाम में मोबाइल बैन! नई गाइडलाइन लागू


आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन इस बार नए नियम लागू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने की योजना भी बनाई जा रही है। इस विषय पर जिला प्रशासन बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के साथ मिलकर लगातार चर्चा कर रहा है। साथ ही, श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन जमा कराने की व्यवस्था लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी मंदिर समिति को दी जा सकती है।
पिछले कुछ वर्षों से दर्शन के दौरान मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को लेकर तीर्थ पुरोहितों, पंडा समाज और बीकेटीसी की ओर से चिंता जताई जाती रही है। 

No comments