12 फरवरी 2026 को भारत बंद
भारत-यूरोपीय संघ समझौते के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन का रास्ता अपना लिया है। 12 फरवरी को आम हड़ताल का ऐलान किया गया है। देशभर में विरोध रैलियां निकाली जाएंगी। मांग है कि भारत इस समझौते से पीछे हटे। संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ किया है कि यह समझौता देश के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका होगा और फलों के जूस और प्रोसेस्ड फूड के टैक्स-फ्री आयात से भारी नुकसान होगा।
वहीं, केंद्र सरकार के नए लेबर कोड और नए रोजगार गारंटी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर सीटू ने भी 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। सीटू के नेतृत्व में देश के 3000 केंद्रों पर यह हड़ताल होगी।

No comments