केन्द्र सरकार मनरेगा श्रमिकों से रोजगार छीनने का काम कर रही है : कुन्नर
केन्द्र सरकार मनरेगा नाम बदलने की आड़ में धीरे-धीरे इसे खत्म करना चाहती है। पहले मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों से काम करवाना ग्राम पंचायत द्वारा तय किया जाता था अब सरकार द्वारा इस अधिकार को खत्म कर दिया गया है। अब मनरेेगा कार्य सरकार द्वारा तय किए जाएंगे। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा श्रमिकों को रोजगार से वंचित करने का काम किया जा रहा है। यह बात आज शनिवार को जिला कांग्रसे कमेटी अध्यक्ष रूपिन्द्र सिंह कुन्नर ने एक होटल मेें आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम काम के अधिकार की रक्षा के लिए अभियान को लेकर जिला कांगे्रस कमेटी द्वारा केन्द्र की भाजपा सरकार का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मनरेगा श्रमिकों को बेरोजगार करने का काम करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि जिला कांगेे्रस कमेटी की ओर से शनिवार को केन्द्र सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया जा रहा हैे। 12 जनवरी से पंचायत स्तर पर जनसम्पर्क किया जाएगा।

No comments