डूंगरपुर में टैंकर पलटने से 10 घंटे जाम
उदयपुर से अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर के पास माताजी मंदिर के सामने एक टैंकर पलटने के 10 घंटे बाद गैस का रिसाव रुका। तब तक पूरा हाईवे जाम हो गया। गाडिय़ों की लाइनें ओर जाम 50 किमी दूर केशरियाजी तक लग गया। रातभर लोग हाईवे पर ही जाम में फंसे रहे।
घटना स्थल के आसपास के होटल, ढाबों पर भी भी किसी तरह की अग्नि वाले उपकरण जलाने से रोक दिया गया। आज शनिवार सुबह करीब 4 बजे गैस का रिसाव रुकने पर सभी टैंकर के पास पहुंचे और करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद टैंकर को हाईवे के किनारे करवाया। इसके बाद सुबह 5 बजे से ट्रैफिक को फिर से शुरू किया जा सका।

No comments