Breaking News

जैसलमेर में एसएचओ की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर

जैसलमेर के पोकरण में आज शनिवार सुबह कोहरे के कहर ने पुलिस के जाब्ते को अपनी चपेट में ले लिया। पोकरण में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन में सुरक्षा ड्यूटी के लिए आ रहे मोहनगढ़ थाना पुलिस की गाड़ी को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि थानाधिकारी बाबूराम सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को पोकरण कस्बे में हिंदू संगठनों द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कस्बे में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए मोहनगढ़ थाने से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता पोकरण बुलाया गया था। 

No comments