मोदी ने दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
आज पूरा देश गर्व और उत्साह के साथ अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। पीएम ने साल 2047 तक भारत को एक 'विकसित राष्ट्रÓ बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने एक श्लोक साझा किया जिसका अर्थ है— एकता ही स्वतंत्रता और राष्ट्र के उदय का सबसे बड़ा साधन है।

No comments