मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण
जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की बधाई दी। सीएम निवास से बड़ी चौपड़ तक तिरंगे का सम्मान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिन की शुरुआत सुबह 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण के साथ हुई, जहाँ आरएसी की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात वे ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ने सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

No comments