डीडवाना-कुचामन: भीषण सड़क दुर्घटना
डीडवाना के पाटन चौराहे पर एक दुखद हादसा हुआ, जहां दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि एक ट्रक गायों से भरा हुआ था जो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा. इस टक्कर में दर्जन भर गायों की मौत की भी सूचना है. सूचना मिलते ही डीडवाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

No comments