राजस्थान में 15000 ड्राइवर चला रहे कमजोर आंखों के साथ ट्रक
राजस्थान के हाईवे पर दौड़ रहे हजारों ट्रक सिर्फ भारी सामान नहीं ढो रहे, बल्कि एक अदृश्य खतरा भी अपने साथ लिए चल रहे हैं। यह खतरा है ड्राइवरों की कमजोर नजर का। स्वास्थ्य विभाग की ताजा जांच में सामने आया है कि प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर ऐसे हैं, जिनकी आंखों की रोशनी बेहद कमजोर है, इसके बावजूद वे नेशनल और स्टेट हाईवे पर भारी वाहन चला रहे हैं। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहली बार हाईवे पर भारी वाहन चालकों की आंखों की विशेष जांच करवाई। यह अभियान 'मां नेत्र योजनाÓ के तहत चलाया गया।
स्टेट और नेशनल हाईवे पर चलने वाले 64 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवरों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 15,824 ड्राइवर यानी करीब 25 फीसदी विजन डिफेक्ट के शिकार निकले।

No comments