Breaking News

आरटीआई में भी एग्जाम के माक्र्स नहीं बता रहा आरपीएससी


आरएएस भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। इसके बावजूद राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षा के पूर्ण परिणाम, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक और मेरिट रैंक सार्वजनिक नहीं किए है। सूचना का अधिकार अधिनियम -2005 के तहत भी आयोग ने सूचना देने से इनकार कर दिया। आयोग कहना है यह जानकारी कैंडिडेट की निजता यानि प्राइवेसी है। कैंडिडेट ने मुख्यमंत्री कार्यालय के मेल आईडी पर शिकायत दर्ज कराई है।

No comments