Breaking News

राजस्थान में बिजली उत्पादन होगा महंगा


राजस्थान में थर्मल पावर प्लांट से बनने वाली बिजली कुछ महंगी हो सकती है। कोयले के साथ 5 प्रतिशत बायोमास मिलाकर बिजली उत्पादन करना अनिवार्य किए जाने से उत्पादन लागत में 5 से 7 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी का अनुमान है। कोयले के साथ ईंधन के रूप में बायोमास के उपयोग की अनुमति को लेकर राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम ने राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर की है। उत्पादन निगम ने याचिका में विद्युत मंत्रालय के आदेश का हवाला दिया है। इसके तहत थर्मल पावर प्लांट में कोयले के साथ 5 प्रतिशत बायोमास का उपयोग करना जरूरी है।

No comments