रिटायर्ड शिक्षिका ने बहाना कर बैंक से 48 लाख रुपए निकाले
बीकानेर के साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर एक सेवानिवृत शिक्षिका से लाखों की वसूली करने का मामला सामने आया है। खुद को एनआईए अधिकारी बताकर ठगों ने इस सेवानिवृत्त शिक्षका को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और उम्रकैद की धमकी देकर 48 लाख रुपए हड़प लिए। शिक्षिका को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
कॉल करने वाले ने खुद को एनआईए अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड से करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है। विदेशों में भी पैसा भेजा गया है।

No comments