अहमदाबाद रूट पर ब्लॉक, जोधपुर-दादर सहित 3 ट्रेनें डायवर्ट
अहमदाबाद रेल मंडल पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण 27 जनवरी को जोधपुर से जुड़ी तीन ट्रेनें अपने निर्धारित रास्ते से नहीं चलेंगी। पश्चिम रेलवे ने सिग्नलिंग सिस्टम के काम के चलते इन गाडिय़ों का रूट बदलने का फैसला किया है।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि अहमदाबाद-वीरमगाम रेलखंड पर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक साबरमती ए केबिन और साबरमती जंक्शन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए लिया गया है।

No comments