सिरोही में लेपर्ड ने लोगों पर किया हमला:तारों में उलझकर हुआ घायल
सिरोही जिले के रेवदर उपखंड क्षेत्र के रोहुआ गांव में एक लेपर्ड के हमले में 5 लोग घायल हो गए। यह घटना मानपुर कृषि कुएं के पास हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वन विभाग के रेंजर ललित सिंह ने बताया कि लेपर्ड रोहुआ गांव के पास मानपुर कृषि कुएं पर पहुंच गया था। वहां मौजूद लोगों ने जब उसे देखा तो अफरा-तफरी मच गई। लेपर्ड ने 5 लोगों पर हमला कर दिया, जिन्हें परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

No comments