शिक्षा मंत्री ने कोटा में किया ध्वजारोहण:बोले-प्रदेश का शिक्षा विभाग देशभर में तीसरे स्थान पर आ गया
कोटा में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जहां शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने ध्वजारोहण किया। स्टेडियम में ध्वजारोहणकर परेड निरीक्षण किया। मार्चपास्ट की सलामी ली।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले प्रदेश का शिक्षा विभाग देशभर में 11वीं स्थान पर था। लेकिन 2 साल में 11वें से अब तीसरे स्थान पर आ गया है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि विकासशील, वैज्ञानिक और नैतिक मूल्यों से युक्त दृष्टिकोण, नवाचार, कौशल तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

No comments