लाठी से ताबड़तोड़ वार करके युवक की हत्या
केसरीसिंहपुर के गांव धनूर में बीती रात लाठी से ताबड़तोड़ वार करके एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक गजङ्क्षसहपुर जलदाय विभाग में कर्मचारी था। दोनों रात को शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बोलचाल हो गई और नौबत खून तक पहुंच गई। सुबह घटना की सूचना मिलने पर एएसआई गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ शव को केसरीसिंहपुर के सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक 45 वर्षीय पप्पू सिंह रायसिख निवासी धनूर था। पप्पू सिंह अपने पिता का देहांत होने पर जलदाय विभाग गजसिंहपुर में अनुकंपा नौकरी लगा था। शराब पीने का आदी होने पर उसके पत्नी उसे काफी वर्ष पूर्व छोड़ कर चली गई थी।

No comments