अजमेर की आनासागर झील में युवती ने लगाई छलांग:चौपाटी पर मौजूद पर्यटकों ने बचाया
अजमेर की आनासागर झील में आज शनिवार को एक युवती कूद गई। युवती के झील में छलांग लगते ही चौपाटी पर मौजूद पर्यटक इक_ा हो गए। एक टूरिस्ट ने झील में कूद कर तुरंत युवती को झील से बाहर निकाला और मामले की सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने युवती को एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल भिजवाया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हेड कांस्टेबल रामनरेश ने बताया कि थाने पर सूचना मिलेगी एक युवती वैशाली नगर स्थित आनासागर झील में गिर गई है।

No comments