जोधपुर में 3 फरवरी को नहीं होगी पानी की सप्लाई
जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस, पाइप लाइनों के आवश्यक रख-रखाव व सफाई के लिए 3 फरवरी को जोधपुर शहर के सभी फिल्टर हाउस में जलापूर्ति बंद रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 3 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 4 फरवरी को तथा 4 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 5 फरवरी को की जाएगी।

No comments