Breaking News

पाली में विश्वकर्मा जयंती पर जांगिड़ समाज ने निकाली शोभायात्रा


पाली में श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति की ओर से शनिवार को विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के तहत शहर में शोभायात्रा निकाली गई। पूरे रास्ते जोश से लबरेज युवा नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल झांकियां शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। पूरे रास्ते महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। कलाकारों के शिव तांडव नृत्य ने शहर वासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के स्वागत में शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार भी लगाए गए। शोभायात्रा शहर के वीडी नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। 

No comments