Breaking News

5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:डीडवाना-कुचामन पुलिस ने तीन साल से फरार वारंटी को पकड़ा


डीडवाना-कुचामन पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 हजार के इनामी अपराधी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र सिंह पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस थाना खुनखुना का स्थाई वारंटी था। वह हनुमानगढ़ जिले के पल्लू पुलिस थाने में भी वांछित था।
आरोपी जितेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पाटन, थाना डीडवाना, जिला डीडवाना का रहने वाला है। उसे पुलिस थाना पल्लू, हनुमानगढ़ में 5 हजार का इनामी बदमाश घोषित किया गया था।

No comments