जोधपुर नगर निगम ने खोली 20 साल पुरानी तिजोरी:तिजोरी में मिला सिर्फ 1 रुपया; खुलवाने में खर्चे हो गए ढाई हजार
जोधपुर नगर निगम के पुराने कार्यालय में वर्षों से बंद पड़ी एक तिजोरी को खोला गया। यह उस वक्त चर्चा और हल्के-फुल्के मजाक का कारण बन गई, जब उसे खुलवाने पर उसके अंदर केवल एक रुपये का सिक्का निकला। खास बात यह रही कि तिजोरी खोलने की प्रक्रिया में निगम को करीब ढाई हजार रुपये खर्च हो गए ।
दरअसल, पुराने कार्यालय की साफ-सफाई और रिकॉर्ड सत्यापन के समय अधिकारियों को यह तिजोरी दिखाई दी। जानकारी के अनुसार यह तिजोरी वर्ष 2005 में लाई गई थी।

No comments