Breaking News

नगर परिषद का नवाचार:अब शादी समारोह में ही मिल जाएगा मैरिज सर्टिफिकेट


सरकारी दफ्तरों की लंबी कतारों और महीनों के इंतजार को पीछे छोड़ते हुए झुंझुनूं नगर परिषद ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। अब नव-दंपतियों को मैरिज सर्टिफिकेट के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे, बल्कि नगर परिषद खुद शादी के मंडप तक पहुंचकर उन्हें यह कानूनी दस्तावेज सौंप रही है। इस अभिनव पहल की शुरुआत नगर परिषद ने एक शादी समारोह में मौके पर ही प्रमाण-पत्र जारी करके कर दी है।
इस नवाचार की प्रेरणा दूल्हे हेमंत सैनी की एक मजबूरी से मिली। हेमंत को शादी के ठीक अगले दिन कनाडा रवाना होना था।

No comments