आगरा-जयपुर रेलमार्ग पर पपरेरा स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना
राजस्थान में भरतपुर में आगरा-जयपुर रेलमार्ग पर पपरेरा रेलवे स्टेशन पर बरेली बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की माँग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह से धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

No comments