अलवर में बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड
यूआइटी के अफसरों ने अलवर शहर के हनुमान सर्किल पर प्रस्तावित नए रोडवेज बस स्टैंड की जमीन की फाइल राज्य सरकार को भेज दी है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार फरवरी में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देगी और मार्च तक काम शुरू हो जाएगा।
सरकार ने बजट घोषणा के तहत एक साल पहले नए बस स्टैंड का सपना अलवर की जनता को दिखाया था। उसके बाद प्रशासन ने जमीन मुहैया कराने की जिम्मेदारी यूआइटी को दी। हनुमान सर्किल पर बस स्टैंड के लिए जमीन देखी गई।

No comments