Breaking News

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फोटो, वीडियो जारी करने से परहेज


हाईकोर्ट के आदेश बाद श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के सभी थानों की पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की फोटो, वीडियो जारी करने से परहेज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी तो मीडिया और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करती है, लेकिन इसमें आरोपियों की फोटो व वीडियो नहीं होती।
श्रीगंगानगर पुलिस ने पिछले एक सप्ताह से आरोपियो की गिरफ्तारी करने की जानकारी का पे्रस नोट तो जारी किया, लेकिन फोटो जारी करना बंद कर दिया। गौरतलब है कि जोधपुर हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस मुख्यालय के एडीजे ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों, आयुक्तालय के प्रमुखों को आदेश जारी किया था कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक की जायेगी, लेकिन मीडिया व सोशल मीडिया पर इनकी फोटो-वीडियो जारी नहीं करेंगे।

No comments