Breaking News

ट्रक के पीछे घुसी कार, चालक युवक की मौत


हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र में भारत माला मार्ग पर गांव जाखड़ावाली के निकट ट्रक के पीछे कार घुसने पर चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 
पुलिस के अनुसार मृतक विजय हिमानी पुत्र पुरूषोत्तम सिंधी निवासी रायसिंहनगर था। उसके पिता पुरूषोत्तम ने रिपोर्ट दी कि विजय हिमानी गाड़ी लेकर हनुमानगढ़ से लूणकरणसर जा रहा था। रास्ते में एक आगे चल रहे ट्रक ने अचानक बे्रक लगा दी। ऐसे में विजय की कार पीछे से ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में विजय हिमानी की मौत हो गई। 

No comments